अर्थ : किसी हल्की चीज के हिलने या लहराने से फुर-फुर शब्द होना।
उदाहरण :
क़ाग़ज हवा में फुरफुरा रहा है।
अर्थ : किसी चीज को हिलाकर फुर-फुर शब्द करना।
उदाहरण :
आँगन में गौरैया अपने पंखों को फुरफुरा रही है।
अर्थ : मुँह से फुर्र फुर्र की आवाज करना।
उदाहरण :
बच्ची मुँह में पानी भरकर फुरफुरा रही है।
पर्यायवाची : फुर्र फुर्र करना, फुर्र-फुर्र करना
अर्थ : कान में रूई की फुरेरी फिराना।
उदाहरण :
दादाजी बरामदे में बैठकर फुरफुरा रहे हैं।